नई दिल्ली, जनवरी 4 -- NMMSS 2026: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी बच्चों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) का लाभ अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की परीक्षा के लिए पात्र बच्चों को आवेदन के लिए कहीं बाहर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि उनके स्कूल के प्राचार्य खुद पोर्टल पर जाकर यह जिम्मेदारी निभाएंगे।सभी स्कूलों के लिए आवेदन अनिवार्य एससीईआरटी (SCERT) की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और डीपीओ को कड़े निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार, राज्य के उन सभी 65 हजार सरकारी विद्यालयों के लिए आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है जहां आठवीं कक्षा की पढ़ाई होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.