पटना, दिसम्बर 15 -- Nitin Nabin LIVE: बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नितिन बिहार ही नहीं, पूर्वी भारत से भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता हैं। नितिन नवीन के मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी बनने के आसार हैं। ऐसे में वह पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। नितिन नवीन बांकीपुर से लगातार पांच बार के विधायक हैं। 2006 में वे पहली बार विधायक बने। 2021 में पहली बार नीतीश सरकार में मंत्री बने। वर्तमान में वे पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। उनकी नियुक्ति का पत्र भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को जारी किया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.