नई दिल्ली, मई 18 -- झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एनआईटी में पांचवीं मंजिल से गिरकर एनआईटी जमशेदपुर के प्रथम वर्ष के कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे ड्रीम सिटी की है, जहां दिव्यांशु किराये पर रह रहा था। मूल रूप से रांची के जगन्नाथपुर के हवाईनगर निवासी यह छात्र डिप्रेशन में था, परीक्षा छूटने से उसका तनाव बढ़ गया था। यही कारण है पिछले कुछ माह से उसके पिता और रेलवे में लोको पायलट ब्रिज किशोर प्रसाद साथ रहे थे। शनिवार को पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ब्रज किशोर ने बताया कि दिव्यांशु की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। पहले सेमेस्टर की तीन विषयों की परीक्षा वह दे नहीं सका था। शुक्रवार को भी फिजिक्स की परीक्षा छूटने से वह तनाव में था। शाम 6 बजे वह सामान लेने निकले थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.