अभिषेक कुमार, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में अगले सत्र से नैनो टेक्नोलॉजी और क्वांटम कंप्यूटिंग कोर्स की शुरुआत होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। ये दोनों कोर्स अलग-अलग विभागों से संचालित होंगे। इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) बनाने की प्रक्रिया चल रही है। एकेडमिक डीन प्रो. एमपी सिंह ने बताया कि संस्थान छात्रों के लिए रोजगार के हिसाब से नए-नए कोर्स शुरू कर रहा है, जिससे छात्र तकनीकी रूप से ज्यादा दक्ष हो सकें। क्वांटम कंप्यूटिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जो क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों का उपयोग कर विशेष हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिजाइन करता है। एनआईटी पटना में पिछले सत्र में तीन नए विषय मेकाट्रॉनिक्स, केमिकल टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू हुई थी। साइबर सिक्योरिटी का कोर्स शुरू हुआ था। इन सभी में 40-4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.