नई दिल्ली, जनवरी 11 -- लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी एनआईओएस ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की अक्टूबर-नवंबर 2025 परीक्षाओं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस द्वारा आयोजित अक्टूबर-नवंबर 2025 की परीक्षाएं 14 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई गई थीं। अब इन परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एनरोलमेंट नंबर की मदद से देख सकते हैं। रिजल्ट स्क्र...