रांची, अप्रैल 13 -- रांची में सैकड़ों एकड़ जमीन भू-माफियाओं ने एनआईसी कर्मियों के साथ मिलीभगत से पोर्टल में छेड़छाड़ कर हड़प ली। रांची में कांके के अलावा शहर के अन्य रिहायशी इलाकों में ऑनलाइन फर्जीवाड़ा कर जमीन माफियाओं को मदद पहुंचायी गई। सिर्फ कांके इलाके में ही 200 एकड़ जमीन में फर्जीवाड़ा की जांच की जा रही है। अधिकांश भुंईहरी, आदिवासी जमीन की प्रकृति बदलकर बेचे जाने की पुष्टि प्रारंभिक जांच में हुई है। जांच का दायरा बढ़ाया जाए तो राज्यभर में कई जमीनों में हेराफेरी सामने आ सकती है। रांची पुलिस और सीआईडी की एसआईटी रांची जिले में एनआईसी में कार्यरत अभिजीत, साइंटिफ असिस्टेंट मुनींद्र प्रकाश समेत अन्य की भूमिका पर गहराई से जांच कर रही है। कांके से जेल भेजे गए डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रवीण जायसवाल ने भी एनआईसी की भूमिका से पर्दा उठाया है। प्रवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.