मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मेसर्स रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी पर सीबीआई रेड के दायरे में एनएचएआई के बड़े आधिकारी आ रहे हैं। कंपनी को नाजायज लाभ पहुंचाने के लिए घूसखोरी के आरोप में फंसे एनएचएआई के तीन अधिकारियों को पूछताछ के लिए सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरपुर व दरभंगा डिविजन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ललित कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आरओ) वाईबी सिंह व पूर्णिया परियोजना इकाई के उप महाप्रबंधक कुमार सौरभ से पूछताछ होगी। उन्हें सीबीआई की ओर से दिल्ली बुलाए जाने को लेकर सूचना दी गई है। बीते 22 मार्च को एनएचएआई में बड़े पैमाने पर घूसखोरी का पर्दाफाश होने के बाद सीबीआई की टीम ने मुजफ्फरपुर में एनएचएआई के कार्यालय में सात घंटे तक छानबीन की थी। इस दौरान पीडी ललित कुमार से घंटों पूछताछ की गई थी। मुख्य रूप से अनुसूची एच व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.