नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नए साल यानी 2026 की शुरुआत हो गई है। पहले दिन यानी एक जनवरी को शुक्र प्रदोष व्रत है। हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शिवजी को समर्पित होती है। इस दिन व्रत का भी विधान है। साथ ही साधक शिव जी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय करते हैं। कहते हैं कि जिस पर शिव जी की कृपा रहती है, उसे किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस प्रदोष व्रत में उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सुबह स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से शिव जी की पूजा करें। साथ ही शिव जी से जुड़ी कुछ चीजें घर लाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।नंदी भगवान शिव के प्रमुख गणों में से एक है नंदी। माना जाता है कि प्राचीनकालीन किताब ...