नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- New Age Engineering Courses: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रखने के लिए MBA (मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) करते थे। यह एक आम ट्रेंड बन गया था, जहां टेक्निकल नॉलेज रखने वाले इंजीनियर, लीडरशिप और बिजनेस स्किल्स सीखने के लिए MBA करते थे। मगर अब शिक्षा और करियर की दुनिया तेजी से बदल रही है। बिजनेस वर्ल्ड की जरूरतों को देखते हुए कई प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों ने कुछ ऐसे नए जमाने के कोर्स शुरू किए हैं जो इंजीनियरिंग की अच्छी टेक्निकल नॉलेज के साथ-साथ बिजनेस और मैनेजमेंट के जरूरी गुण भी सिखाते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि ये स्पेशलाइज्ड कोर्सेज आने वाले समय में इंजीनियरों के लिए MBA की जरूरत को लगभग खत्म कर देंगे।क्यों हो रहा है यह बदलाव? पहले, एक इंजीनियर सिर्फ ट...