नई दिल्ली, फरवरी 1 -- NEET PG Counseling: नीट पीजी (NEET PG) 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 800 से अधिक भारतीय उम्मीदवारों ने अपनी राष्ट्रीयता को 'भारतीय' से बदलकर 'एनआरआई' (NRI) श्रेणी में परिवर्तित करने का अनुरोध किया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस संबंध में एक आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिससे चिकित्सा जगत में हलचल मच गई है।क्या है पूरा मामला? नीट पीजी के तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होने से पहले, एमसीसी ने उन उम्मीदवारों को मौका दिया था जो अपनी श्रेणी बदलना चाहते थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद, आयोग ने 800 से ज्यादा ऐसे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिनकी राष्ट्रीयता को एनआरआई के रूप में स्वीकार कर लिया गया है। ये उम्मीदवार अब एनआरआई कोटे की आरक्षित सीटों पर दाखिला लेने के पात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.