नई दिल्ली, मार्च 19 -- NEET PG 2025 : नीट पीजी 2025 परीक्षा दो शिफ्टों में कराए जाने के फैसले पर देश भर के डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा है कि नीट पीजी परीक्षा दो शिफ्टों में कराने से नॉर्मलाइजेशन लागू होगा जिससे इसकी पारदर्शिता प्रभावित होगी। डॉक्टर एसोसिएशन एफएआईएमए (FAIMA) और देशभर के मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में होनी चाहिए ताकि निष्पक्षता बनी रहे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली की संभावना न रहे। आपको बता दें कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी परीक्षा 15 जून को दो शिफ्टों में कराने का फैसला किया है। यह दूसरी बार है जब बोर्ड दो शिफ्टों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.