आरा, मार्च 11 -- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि 14 अप्रैल को बड़ा ऐलान करेंगे, और बताएंगे कि बिहार का चुनाव वो किसके साथ मिलकर लड़ेंगे, एनडीए के साथ जाएंगे, या फिर महागठबंधन का दामन थामेंगे। सोमवार को आरा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि हमारी पार्टी का फैसला है कि हम बिहार के 243 सीटों पर भ्रमण करें। हम इंटरनल सर्वे करा रहे हैं। 14 अप्रैल को बापू सभागार में बहुत बड़ी रैली करने जा रहे हैं। पार्टी की बैठक होने के बाद उसमें जो फैसला होगा, वो हम बिहार की जनता और मीडिया के सामने रखेंगे। मैं बताऊंगा कि मुझे किस तरफ जाना है। उन्होंने कहा कि वैसे सभी को मालूम है कि मैं किस तरफ जाऊंगा। लेकिन राजनीति में कुछ बातें भविष्य के गर्त में रहने दीजिए। भाजपा पर निशाना साधते हुए पशुपति पारस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.