नई दिल्ली, फरवरी 7 -- पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को राज्यसभा में दावा किया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद NDA के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। देवगौड़ा ने यह दावा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देने दौरान किया। देवगौड़ा ने कहा, "2024 में जब मोदी जी को 240 सीटें मिलीं तब चंद्रबाबू नायडू और उनके सांसद NDA के सभी दलों द्वारा बनाई गई समिति के उपाध्यक्ष या अध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन मोदी जी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्हें प्रशासन चलाने का अनुभव है, वे देश को बिना किसी उथल-पुथल के चला सकते हैं और वे देश के एकमात्र सबसे बड़े नेता हैं जो इसका नेतृत्व कर सकते हैं।" दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.