गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, जून 6 -- गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियां काटने के मामले में 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुग्राम पुलिस से जमीन मालिकों और भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। डीटीपीई कार्यालय की तरफ से मई में भोंडसी, बहरामपुर, कादरपुर, महेंद्रवाड़ा, बिधवाका, सोहना के गांव खेड़ला में अवैध रूप से पनप रही 13 कॉलोनियों को तोड़ा गया था। ये कॉलोनियां करीब 39 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही थीं। जांच के दौरान डीटीपीई कार्यालय ने इन जमीनों के मालिकों और भूमाफियाओं के नाम पर जुटाए। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। बता दें कि, अप्रैल में 10 कॉलोनियों को तोड़ा गया था। इन्हें काटने के आरोप में करीब 50 जमीन मालिक और भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। तहसीलदार को लिखा पत्र : इन कॉलोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.