नोएडा, दिसम्बर 24 -- जिले में व्यावसायिक के मुकाबले निजी वाहनों की संख्या कम है। मौजूदा समय में 70 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों में ई-रिक्शा और ऑटो हैं। सरकार की सब्सिडी और रोड टैक्स माफी योजना के बाद भी निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों में रुझान नहीं है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में लगभग 12 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या करीब 50 हजार है। इनमें 26 हजार से अधिक ई-रिक्शा और लगभग 10 हजार इलेक्ट्रिक ऑटो हैं। बाकी वाहनों में कार और दोपहिया वाहन शामिल हैं। इनमें भी व्यावसायिक वाहनों की संख्या ज्यादा है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि बीते वर्ष के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। इनमें व्यावसायिक वाहनों की संख्या अधिक है। लोगों को घरेलू उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.