सोहना, अक्टूबर 3 -- दिल्ली-एनसीआर में बुलडोजर ऐक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ सालों में हजारों घरों को जमींदोज करने के बाद अब सोहना में भी हजारों घरों पर बुलडोजर ऐक्शन का खतरा मंडरा रहा है। शहर के वार्ड 13 स्थित पहाड़ कॉलोनी और पीर कॉलोनी के निवासियों को विधायक तेजपाल तंवर से बड़ी राहत मिली है। निवासियों ने हरियाणा पर्यटन निगम की करीब साढ़े नौ एकड़ ज़मीन पर बने अपने हजारों पक्के घरों को न उजाड़ने की गुहार लगाई थी, जिस पर विधायक ने उन्हें उनके पक्के मकानों को नहीं टूटने देने का आश्वासन दिया है। गुरुवार को इन कॉलोनियों से 100 से ज्यादा लोग भोंडसी स्थित विधायक तंवर के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इन निवासियों में पूर्व पार्षद अनिल कुमार, वर्तमान महिला पार्षद आशा के पति टेकचंद, विनोद, टीटू, निल कमल, मंजित, जूम्मा समेत कई लोग शामिल थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.