ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 31 -- एनसीआर के शहर ग्रेटर नोएडा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) न चलाने वाली करीब 202 बिल्डर सोसाइटियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। साथ ही छह बिल्डर परियोजनाओं पर 27 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर सोसाइटियों से एसटीपी के संचालन, शोधित जल को पुन: उपयोग समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। प्राधिकरण की टीमें ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिल्डर सोसाइटियों में भी एसटीपी के संचालन को लेकर निरीक्षण कर रही है। यह भी पढ़ें- ग्रेनो से फरीदाबाद जाना होगा आसान, मंझावली पुल से जुड़ने वाली सड़क का काम शुरू ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि नोटिस जारी किए गए बिल्डर सोसाइटियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न...