नई दिल्ली, फरवरी 19 -- NCC Limited Share: एनसीसी लिमिटेड के शेयरों में बुधवार सुबह तेज गिरावट देखने को मिली। 19 फरवरी को ओपनिंग ट्रेड में स्टॉक करीब 5 फीसदी फिसलकर 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में शेयर 136 रुपये तक चला गया, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई। हालांकि सुबह 9:17 बजे के आसपास शेयर 144.05 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद भाव 149.45 रुपये से 3.61 फीसदी नीचे था। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव साफ नजर आया। इस गिरावट की बड़ी वजह कंपनी को मिला डिबारमेंट ऑर्डर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NCC और इसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी ओ बी इंफ्रास्ट्रक्चर को दो साल के लिए अपने किसी भी नए टेंडर या बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने से रोक दिया है। यह प्रतिबंध 17 फरवरी 2026 से लागू हो गया है। जैसे ह...