नई दिल्ली, फरवरी 6 -- सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के निदेशक मंडल ने आरईसी लिमिटेड में 52.63 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही निदेशक मंडल ने शुक्रवार को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आरईसी लिमिटेड का विलय कराने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। इस विलय के बाद भी पीएफसी कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत 'सरकारी कंपनी' बनी रहेगी। पीएफसी और आरईसी के विलय को लेकर निदेशक मंडल की यह मंजूरी रविवार को केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के बाद आई है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी कंपनियों के पुनर्गठन का संकेत दिया था।वित्त मंत्री ने क्या कहा था? वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा था-विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान मे...