इस्तांबुल, सितम्बर 23 -- क्या इजरायल के निशाने पर अब तुर्की भी आ सकता है? ऐसी आशंकाएं इसलिए जाहिर की जा रही हैं क्योंकि कतर पर हमले के बाद इजरायल के कुछ कूटनीतिज्ञों और नेतन्याहू के करीबियों ने ऐसी बातें कही हैं। बीते दिनों ही कतर पर इजरायल ने हमले किए थे और इसके बाद अमेरिका तक ने ऐतराज जताया था। इसके अलावा दुनिय के 60 इस्लामिक देशों की कतर की राजधानी दोहा में ही मीटिंग भी हुई थी। लेकिन इजरायल के आरोप हैं कि कतर की तरह ही हमास के कुछ कमांडरों ने तु्र्की में भी शरण ले रखी है। बेंजामिन नेतन्याहू खुद कह चुके हैं कि आतंकियों को संरक्षण देने वाले किसी भी देश को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच वॉशिंगटन में अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टिट्यूट में सीनियर फेलो माइकल रुबिन का बयान आया है। उनका कहना है कि कतर के बाद अब अगला निशाना तुर्किये हो सकता है। यही नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.