नई दिल्ली, फरवरी 28 -- National Science Day 2025 Theme , what is raman effect : आज 28 फरवरी को देश राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उत्सव मना रहा है। 28 फरवरी, 1928 को सर सी वी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज से पर्दा उठाया था। आज ही के दिन उन्होंने इस महान नवाचार की घोषणा की थी। इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था। हर साल इस महान आविष्कार की याद में 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की ओर से विज्ञान जगत को दिए गए अनुपम उपहार रमन इफेक्ट (रमन प्रभाव) की सालगिरह के मौके पर साइंस को प्रोत्साहित करने के लिए देश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वैज्ञानिकों को उनके खोज कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, खास तौर पर विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.