नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Nagpur Chunav Result LIVE: नागपुर महानगरपालिका में गुरुवार को हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना शुरू हो चुकी है। नागपुर में भाजपा-शिंदे सेना ने बड़ी बढ़त बना ली है। इससे पहले NMC सहित राज्य के 29 नगर निकायों में गुरुवार को लंबे अंतराल के बाद सम्पन्न कराए गए थे। पिछले नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 151 सीट में से 108 सीट जीत कर सत्ता हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने 28, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10, तब अविभाजित रही शिवसेना ने 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) ने एक सीट जीती थी। बता दें कि NMC के अंतर्गत पूरे शहर में 38 वार्ड हैं। नागपुर के करीब 24 लाख वोटर इन 38 वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करते हैं। इस बार नागपुर में शिंदे की शिवसेना ने BJP के साथ गठबंधन किया है। यहां अजित ...