नई दिल्ली, जनवरी 21 -- Mumbai University Exams: मुंबई यूनिवर्सिटी के हजारों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी आगामी परीक्षाओं को एक बार फिर से स्थगित करने का निर्णय लिया है। बार-बार परीक्षा की तारीखों में हो रहे बदलाव से छात्र और अभिभावक असमंजस की स्थिति में हैं, लेकिन विश्वविद्यालय ने अब नई तिथियों के साथ रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब इस सत्र में परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले भी विभिन्न कारणों से कुछ पेपर टाले गए थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा एवं मूल्यांकन मंडल ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था।क्यों स्थगित हुई परीक्षाएं? विश्वविद्...