नई दिल्ली, फरवरी 12 -- MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2025 Result: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने रुक जाना नहीं योजना के तहत हुई 10वीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम के लिए उपस्थित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। रोल नंबर और जन्म तिथि से रिजल्ट चेक किया जा सकता है। एमपीएसओएस ने 10वीं 12वीं का एमपी ओपन स्कूल, रुक जाना नहीं, आ लौट चले व ऑन डिमांड परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के वर्ष-2025 के द्वितीय सत्र की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक हुई थीं। एमपीएसओएस रुक जाना नहीं व आ लौट चले 10वीं 12वीं परीक्षाएं ( MPSOS RJN ALC ) 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक हुई थीं।MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2025 Result...