नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- MPPSC State Engineering Service Exam 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नए साल पर प्रदेश के टेक्निकल ग्रैजुएट को एक बड़ी सौगात दी है। आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर (AE) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो 20 जनवरी 2026 से खुलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 19 फरवरी 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की टेक्निकल समस्याओं से बचने के लिए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यदि आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होती है, तो उसे सुधारने के लिए करेक्श...