नई दिल्ली, जनवरी 10 -- MPPSC PCS Exam 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज की तारीख बेहद अहम है। प्रशासनिक और पुलिस सेवा में जाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा यानी पीसीएस 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया था और आज से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होनी निर्धारित है।। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य प्रशासन के कई अहम विभागों में कुल 155 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इस बार आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू करने का फैसला लिया है, जिससे परीक्षा का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों ही बढ़ने वाले हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी हो जाता है कि वे पूरी जानकारी के साथ आवेदन करें और रणनीति बनाकर तै...