नई दिल्ली, मई 24 -- Mp Weather News Hindi: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसी के साथ ही आंधी और ओलावृष्टि पर भी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, 24 मई से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा। मई महीने के आखिरी दिनों में लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिल रही है। भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को राहत मिली। एमपी की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच आदि शहरों में बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की बात मानें तो 24 मई से आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से काफी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की चेतावनी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.