नई दिल्ली, मई 6 -- MP Board MPBSE 10th 12th Result Decalred : एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in, mpresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है। इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। इनमें 9.53 लाख 10वीं के और 7.06 लाख 12वीं के हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समत्व भवन, भोपाल से नतीजों का ऐलान किया गया। इस बार भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ही घोषित किया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे। एमपी बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट 76.22 प्रतिशत रहा है और 12वीं का 74.28 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। कक्षा 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.