नई दिल्ली, जनवरी 12 -- MP Apex Bank Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। बैंक ने आधिकारिक तौर पर 2076 रिक्त पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और विभिन्न ऑफिसर ग्रेड पदों को भरा जाएगा।पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2076 पदों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है: कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: 1763 पद (इसमें 748 नियमित कंप्यूटर ऑपरेटर, 176 संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर और 839 सोसाइटी मैनेजर शामिल हैं)। ऑफिसर ग्रेड (विभिन्न श्रेणी): 313 पद (इसमें ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट, फाइ...