भोपाल, नवम्बर 12 -- मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज राज्य में संचालित लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में डेढ़ हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। महिलाओं के खातों में आज पूरे पैसे पहुंच जाएंगे। इसके पहले इस योजना की हितग्राही महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीने की राशि मिलती थी। आज के बाद से महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह की राशि मिलेगी। डॉ यादव सिवनी में आयोजित समारोह से ये राशि ट्रांसफर करेंगे। इससे महिलाओं का इंतजार खत्म हो जाएगा। इसके पहले डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रदेश की बहनों से 'लाड़ली बहना योजना' की राशि बढ़ाने का जो वादा किया था, आज उसे पूरा करने का दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि आज जिला सिवनी से प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.