रीवा, फरवरी 8 -- मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार लक्जरी ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में पिता-पुत्र शामिल हैं, जो शादी का आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। इस घटना के बाद ऑडी चला रहे ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।मौके पर ही हो गई मौत इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टा राजमार्ग पर हुआ। उसने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रीवा जिले के चचाई निवासी भ...