इंदौर, फरवरी 13 -- इंदौर में एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता छात्रा का शव शुक्रवार को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली स्थित एक कमरे से निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई। आरोप उसके सहपाठी पर है, जो घटना के बाद कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार प्रजापत नगर निवासी 25 साल की छात्रा सांवेर रोड स्थित एक निजी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। वह 10 फरवरी से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीआई मनीष मिश्रा टीम के साथ पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पलंग पर छात्रा का शव मिला। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.