नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेप आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उस पर 2 साल 11 महीने की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप था। इस मामले में आरोपी के परिवारवालों ने बच्ची के माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। परिवारवालों का कहना है कि बच्ची के माता-पिता उसे रेप केस का निपटारा करने के लिए पैसे मांग रहे थे और उसे ब्लेकमेल कर रहे थे। मृतक की पहचान लवजीत सिंह राना के तौर पर हुई है। वह बीटेक ग्रैजुएट का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुतबिक पोक्सो एक्ट के तहत रेप के आरोप लगने की वजह से उसे अपनी नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा। अब वह रामगढ़ के डाबरा में पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी में अपने अंकल के साथ रह रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लवजीत सिंह ने शुक्रवार की रात को जहर खाया था। शनिवार सुबह उसे अस्पताल ले जाया गय...