भोपाल, जनवरी 31 -- मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 13 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले ने ग्रामीण और आदिवासी इलाकों की लड़कियों की मदद के लिए बनाए गए रेजिडेंशियल हॉस्टलों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर डेवलपमेंट ब्लॉक के परसामऊ गांव में कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 13 साल की लड़की ने इस हफ्ते जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में एक बच्ची को जन्म दिया। 8वीं की छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे गढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह एडवांस प्रेग्नेंसी में थी, जिसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.