नई दिल्ली, मार्च 5 -- मध्य प्रदेश में फरवरी के अंतिम सप्ताह में गर्मी का दौर शुरू होने के बाद मार्च के पहले हफ्ते में मौसम ने करवट बदली है और हवा में फिर ठंडक लौट आई है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आने का अनुमान जताया था, और उसका यह अंदाजा बिल्कुल सटीक निकला और प्रदेश में गर्मी का असर कम होने के साथ ही एकबार फिर हल्की सर्दी लौट आई है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस गिरवर (शाजापुर) में दर्ज किया गया, वहीं सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर/खरगोन में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत:शु्ष्क रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.