नई दिल्ली, जनवरी 12 -- मध्य प्रदेश के रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सराफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सराफा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को उनके गुटखा खाने की लत ने पकड़वा दिया। चोरी के बाद नकाबपोश बदमाश ने गुटखा खाने के लिए मूंह खोला, तभी उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज उसकी पहचान कर उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। रीवा के सिटी कोतवाली थाने के उपरहटी निवासी सर्राफा व्यापारी विनोद कुमार खंडेलवाल, 6 जनवरी की शाम अपने घर का दरवाजा बंद कर मोहल्ले में सामान लेने चले गए थे। उसी दौरान शातिर बदमाश घर में घुसकर दुकान में पहुंचा और वहां रखे, चांदी के जेवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.