श्योपुर, नवम्बर 8 -- मध्य प्रदेश के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को रद्दी-अखबार पर रखकर मिड-डे मील परोसा जा रहा है। वायरल वीडियो पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा- "20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई - इनका 'विकास' बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो 'व्यवस्था' है।"राहुल बोले- दिल टूट गया है राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं। जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है। ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.