सीधी, फरवरी 8 -- मध्य प्रदेश के सीधी जिले से महिला अत्याचार का एक मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक बर्बरता से महिला की पिटाई करता दिखा है। यह घटना सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-बहरी में हुई, और इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह युवक महिला को पीटता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी युवक की पहचान संतोष पाठक के रूप में हुई है और कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोपी युवक को भाजपा नेता बताया है, साथ ही इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार के महिला सम्मान के दावों पर सवाल उठाया है।आरोपी पर महिला की गुमठी हटवाने का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ठेले पर गुमठी लगाकर अपना परिवार चलाती है। लेकिन कुछ दिन पहले आरोपी संतोष पाठक ने रात को चुपचाप उसकी गुमठी और ठेला दोनों सड़क से हटवाकर ग...