सीहोर, दिसम्बर 13 -- मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने इंदौर-भोपाल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम अपनी बेकाबू तेज रफ्तार थार गाड़ी से 4 लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य 3 घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए दो लोग सड़क किनारे कंबल की दुकान के अंदर बैठे हुए थे, जबकि 2 अन्य लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार में आई लाल रंग की थार गाड़ी नंबर MP04 ZW 7803 अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और कंबल की दुकानों में जा घुसी। इसके साथ ही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए चारों लोगों को इलाज के लिए तुरंत भोपाल रेफर किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। थार गाड़ी को एक महिला चला रही थी, जिसकी पहचान मध्य प्रदेश के आष...