टीकमगढ़, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पुलिस ने गाय का दूध निकालने के लिए उसके मरे हुए बछड़े के साथ क्रूरता करने वाले गाय मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी शख्स ने बछड़े का सिर काटकर उसे गौशाला में लटका दिया था, ताकि उसे देखकर गाय भ्रम में रहे और दूध देती रहे। यह घटना टीकमगढ़ शहर के बैकुंठ मोहल्ले में सामने आई और इसके बारे में लोगों को तब पता चला जब स्थानीय लोगों ने इसे देखा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस तक इस बारे में शिकायत पहुंची, जिसके बाद उसने ऐक्शन लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर गाय को बचा लिया है। मामले की जानकारी देते हुए टीकमगढ़ के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) विक्रम सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.