भोपाल, फरवरी 19 -- एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है, और प्रदेश के कई हिस्सों में पानी गिरा है। गुरुवार दोपहर 1 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल, सागर और ग्वालियर संभागों के 26 से ज्यादा जिलों में जहां हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं चार जिलों में ओले भी गिरे है। इस दौरान धार के करीब नालछा में सबसे ज्यादा 26.2 मिलीमीटर बारिश हुई, वहीं श्योपुर जिले में 63 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलीं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने व तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।गुरुवार को इन 17 जिलों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने 19 फरवरी को प्रदेश के विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, स...