नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां की वर्धमान फैक्ट्री परिसर में निर्माणाधीन बायो प्लांट के इंस्टॉलेशन के दौरान अचानक लोहे का भारी ढांचा गिर पड़ा। कल देर शाम हुए इस हादसे में देखते ही देखते तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर दौड़ते हुए पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर घायल है । पुलिस क़े अनुसार मृतकों की पहचान संदेश पिता रघुनाथ कुशवाह (37 वर्ष, निवासी गोपालगंज, बिहार) और कुंदन पिता रईस अंसारे (49 वर्ष, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों ही अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर आए थे, लेकिन अब उनके घरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.