मैहर, जुलाई 19 -- मध्य प्रदेश में मैहर के मुकुंदपुर इलाके में खुद को केंद्रीय अधिकारी बताकर लोगों को डराने और पैसे वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 4 लोगों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। इनके पास से भारत सरकार लिखी हुई दो कारें और हथियार भी मिले हैं। गिरोह का सरगना मोहम्मद इमरान खान सफेद अर्टिगा कार में घूमता था। वह खुद को भारत सरकार का केंद्रीय अधिकारी बताता था। उसके साथ दो गनर भी रहते थे, जो बंदूक लेकर लोगों पर रौब जमाते थे और जबरन वसूली करते थे। कार पर भारत सरकार और अशोक स्तम्भ का स्टीकर लगा हुआ था। जिससे लोग आसानी से धोखे में आ जाते थे और उन्हें किसी तरह का शक भी नहीं होता था। हालांकि उनका भांडा उस वक्त फूट गया, जब गांववालों को उन पर शक हो गया। जिसके बाद मुकुंदपुर निवासी विनितेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.