रीवा, दिसम्बर 1 -- मध्य प्रदेश में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। मोबाइल पर पबजी गेम खेलने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति के दिनभर पबजी गेम खेलने से परेशान होकर पत्नी ने उसे गेम खेलना छोड़कर काम करने की सलाह दी। इससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ कस्बे के वार्ड संख्या 15 में नव विवाहिता का शव उसके घर में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है। उसके पति पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि लगातार दहेज की मांग और पबजी गेम खेलने पर मना करने से विवाद बढ़ा, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति के दिनभर पबजी गेम खेलने से परेशान होकर पत्नी ने उसे काम करने की सलाह दी, जिससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.