नई दिल्ली, जनवरी 31 -- मौसम विभाग का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी बारिश का एक नया सिस्टम एक्टिव हो गया है और जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में एकबार फिर बारिश के हालात बन गए हैं। इस दौरान अगले पांच दिन तक लगातार राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश के 16 जिलों यानी विदिशा, राजगढ़, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दमोह और सागर में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को ग्वालियर और गुना जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान रीवा, सीधी, नौगांव (छतरपुर) और दमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.