बैतूल, जनवरी 28 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गणतंत्र दिवस पर हुए जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए एक शिक्षक को सम्मानित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता रामेश्वर लक्षणे ने संकुल केंद्र कन्या गंज की प्राथमिक शाला मरामझिरी में पदस्थ शिक्षक सुभाष सिंह ठाकुर को प्रशंसा पत्र दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। लक्षणे द्वारा मंगलवार को कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नियमों की अनदेखी कर ठाकुर का सम्मान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुर को दो बार निलंबित किया जा चुका है, साथ ही उनका एक इंक्रीमेंट भी रूक चुका है। उधर सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग का कहना है कि उसने तो किसी शिक्षक के नाम प्रस्ताव ही नहीं दिया था।दो बार निलंबित हुआ, एक बार वेतन वृद्धि रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.