कटनी। पीटीआई, अप्रैल 19 -- मध्य प्रदेश के कटनी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल के एक शिक्षक बच्चों को शराब पिलाते दिख रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बड़वारा ब्लॉक के खिरहनी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो को विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारियों को भेजा गया और बाद में शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.