अलीराजपुर, सितम्बर 27 -- मध्यप्रदेश के धार जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तीन साल के एक बच्चे की हत्या के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित आली गांव में हुई। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिले अलीराजपुर के बागड़ी निवासी महेश (24) बिना किसी कारण कालू भील के घर में घुस गया और अंदर जाकर बैठ गया। जब कालू ने उसका परिचय पूछा तो महेश ने अचानक घर में रखे धारदार हथियार से कालू भील के तीन वर्षीय बेटे विकास पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अवस्थी ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने महेश को पकड़कर बांध दिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.