भोपाल, जनवरी 8 -- मध्य प्रदेश में बीते दिनों के मुकाबले कड़ाके की ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। जिसके चलते ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखते को मिली है। बीते दिन की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस सिवनी में रिकॉर्ड किया गया। दतिया और ग्वालियर में जबरदस्त कोहरा देखा गया, जिसके चलते यहां दृश्यता 50 मीटर से कम रही। वहीं रीवा, खजुराहो और सतना में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक ही रही। आज गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के छतरपुर जिले में घना कोहरा, शीत लहर और शीत दिन होने की संभावना जताई है। जबकि दतिया, रीवा, मऊगंज, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छाने के साथ शीत दिन होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा विभाग ने शह...