पन्ना, सितम्बर 27 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में कांग्रेस नेता पर कलेक्टर न्यायालय ने एक अरब 24 करोड़ 55 लाख 85 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत दीक्षित पर गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में पत्थरों का अवैध खनन करने का आरोप है। उपसंचालक खनिज प्रशासन पन्ना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुन्नौर की जांच के आधार पर यह निर्णय पारित किया गया है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा उपसंचालक खनिज प्रशासन पन्ना को कांग्रेस नेता से नियमानुसार राशि वसूलकर शासकीय कोष में जमा करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर न्यायालय ने माना है कि मामले में पर्याप्त और उचित अवसर नोटिस जारी तिथि से ही प्रदान किया जा रहा है, लेकिन अनावेदक द्वारा आदेशों की लगातार अवमानना कर प्रकरण को लंबित रखने के हर सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.